पांच जून से एक माह तक चलेगा आई आई टी मंडी (हिमांचल प्रदेश) में प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 50 विज्ञान शिक्षकों व् सौ चयनित छात्रों का कम्प्यूटिंग से सम्बंधित कौशल प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। जे डी लखनऊ कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि विश्व बैंक द्वारा पोषित संकल्प परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को स्वावलंबी बनाने के साथ साथ व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों को आई आई टी मंडी हिमांचल प्रदेश में एक महीने का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा,इस सम्बन्ध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव द्वारा प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अब प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक संस्थान आई आई टी मंडी हिमांचल प्रदेश से सहयोग लेते हुए दिन प्रतिदिन छात्र छात्राओं व् विज्ञान शिक्षकों को एडवांस कंप्यूटिंग से सम्बंधित विभिन्न विषयों जैसे रोबोटिक्स,ए.आई.(आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) आदि में निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने कि पूरी तैयारी व् योजना बना चुकी है,
प्रकरण में मिशन निदेशक द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 100 चयनित छात्रों व् राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान विषय के 50 नामित अध्यापकों/ प्रशिक्षकों को 2 जून 2023 को अपरान्ह 12 बजे मिशन मुख्यालय राजकीय आई टी आई अलीगंज लखनऊ प्रांगण से वॉल्वो बस द्वारा प्रस्थान कराया जाएगा।
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रोन्नत अपर शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश) सुरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा लखनऊ मण्डल के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को उक्त निर्देश को चयनित छात्रों व् विज्ञान शिक्षकों कि सूची संलग्न करते हुए अपने अपने जनपद से चुने गए विज्ञान शिक्षकों व् छात्रों को समय से उक्त समर कैम्प के विशेष प्रशिक्षण में प्रतिभाग करवाने हेतु निर्देशित भी कर दिया है।
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के मुख्य उद्देश्यों में माध्यमिक स्तर कि शिक्षा अर्जन के साथ ही छात्र छत्राओं को स्वावलंबी बनाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में विज्ञान और तकनीकि के विकास के लिए अब आई आई टी जैसे उत्कृष्ट वैज्ञानिक संस्थानों के उच्च कोटि के वैज्ञानिकों से भी समन्वय स्थापित करते हुए उनसे अपने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छत्राओं व् शिक्षक शिक्षिकाओं में विज्ञान गणित के गुणवत्ता परक शिक्षण हेतु योजनायें बना चुकी है जिससे हमारे राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छत्राओं में भी विज्ञान और गणित विषयों में विशेष रूचि का विकास किया जा सके।
लखनऊ मंडल के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि अब आई आई टीज़ के एक्सपर्ट्स द्वारा भी सहयोग प्राप्त कर प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान गणित जैसे विषयों को कठिन मानने वाले छात्र छात्राओं को विज्ञान गणित विषयों को सीखने के सरल पद्धति पर फोकस करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हम सब एकजुट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *