पीएम की प्रेरणा से चाय बागानों के श्रमिक निकले तीर्थाटन पर,रविवार को पहले पहुंचेंगे रामनगरी
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।असम के चाय बागानों से बाहर की दुनिया देखने पहली बार तीर्थाटन के लिए निकले बागान कर्मयोगियों (श्रमिकों) की प्रथम टोली पांच अप्रैल रविवार को तड़के अयोध्या पहुंच रही है।बीते दिनों इन कर्मयोगियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यह संभव हुआ है कि ये लोग बागानों के बाहर का संसार देखेंगे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने बागान में कर्मयोगियों से मिलने-जुलने के मध्य मनोहारी टी एस्टेट के प्रबंधन से कर्मयोगियों (श्रमिकों) की तीर्थयात्रा प्रायोजित करने का प्रस्ताव रखा| टी एस्टेट प्रबंधन व अशोक सिंघल फाउंडेशन ने इसे सहर्ष स्वीकार किया|इसी क्रम में इस छोर पर अयोध्या दर्शन का दायित्व तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने स्वीकारा।तय कार्यक्रम के अनुसार मनकापुर स्टेशन से बस द्वारा कर्मयोगियों का पहला दल रविवार को कारसेवकपुरम पहुंचेगा तत्पश्चात् सभी सरयू स्नान को जाएंगे और विभिन्न मन्दिरों के दर्शन पूजन के क्रम में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचेंगे।दोपहर दो बजे अंगद टीला पर इनका सामाजिक सम्मेलन होगा।

