अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर तहसील संवाददाता)जिले के मवई थाना अंतर्गत चौकी बाबा बाजार पुलिस ने चोरी की मैक्स पिकअप एवं अवैध 312 बोर के तमंचे समेत किया एक को गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान शांति व्यवस्था अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु आज प्रातः बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार द्वारा शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था।इस दौरान उन्हे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त चोरी की मैक्स पिकअप लेकर रेछ घाट बैरियर की तरफ जा रहा है बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना मवाई कांस्टेबल शरद वीर सिंह कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा रे छ घाट बैरियर के पास पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा मैक्स पिकअप को रोकने की कोशिश की तो अभियुक्त निखिल प्रताप सिंह पुत्र संजय प्रताप सिंह निवासी मु क रिम पुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर पिकअप को मोड़ के भागने की कोशिश कर रहा था कि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया पकड़े गए निखिल प्रताप सिंह की जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 312 बोर का तमाचे दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर मुकदमा अपराध संख्या 36 बटा 22 धारा 379 411 थाना मवाई मुकदमा अपराध संख्या 53 बटा 22 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या मुकदमा अपराध संख्या 132 / 19 धारा 3 / 25 थाना रुदौली जनपद अयोध्या मुकदमा अपराध संख्या 133 / 19 धारा 41 / 411 / 413 के अंतर्गत पूर्व में मुकदमा पंजीकृत है पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय प्रस्तुत हेतु भेजा गया है

