पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
अयोध्या कोतवाली अयोध्या पुलिस ने अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन चोरी करने वाले दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफास किया।पुलिस में उनके पास से चोरी के चार मोटर साइकिल भी बरामद किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
शिवाकान्त तिवारी उर्फ वीरु पुत्र ओंकार नाथ निवासी सोनी हरलाल थाना को0नगर जिला गोण्डा व महेश तिवारी पुत्र राम भरत तिवारी निवासी सोनी हरलाल थाना कोतवाली नगर जिला गोण्डा के रूप में हुई है। बताया कि इन आरोपियों को सरजू नगर कालोनी के पास जंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस सफलता में पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या के अलावा उ0नि0प्रवीण कुमार मिश्रा थाना कोतवाली अयोध्या सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे
।

