जौनपुर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना खेतासराय में अभियुक्तगण द्वारा मार-पीट का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से दोषसिद्ध करते हुए अभियुक्तगण को आरोपित धारा-323/504 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दोषसिद्ध कर 06 माह के साधाराण कारावास के दण्ड से दण्डित किया गया।*
अभियुक्तगण द्वारा मार-पीट का अपराध कारित करने सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना खेतासराय में एनसीआर संख्या-155/2014,धारा-323/504 भा0द0वि0 एक्ट पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए अभियुक्तगण के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। श्रीमान् पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन”अभियान के अन्तर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर द्वारा उक्त मुकदमें में प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरुप दिनाकं 20.05.2024 को मा0 न्यायालय स्पेशल जेएम प्रथम, जौनपुर द्वारा अभियुक्तगण 1-निर्मला देवी पत्नी पन्ना लाल, 2-प्रीती पत्नी ओम प्रकाश, 3-रीता देवी पत्नी मुन्ना लाल नि0गण- गोड़ारी खलीलपुर थाना खेतासराय, जौनपुर को आरोपित धारा- 323/504 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए 06 माह के साधाराण कारावास के दण्ड से दण्डित किया गया।

