पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या) पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक कृष्णा नगर कालोनी (देवकाली मंदिर) के पास अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अयोध्या जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने तथा संचालन सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह”मोनू” ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह”गुड्डू” प्रदेश सचिव एडवोकेट सुनील कुमार सिंह रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष व सचिव ने कहा कि देश को आजाद हुए 74 साल बीत गए किन्तु देश की सरकारों ने अंग्रेजों द्वारा बनाया गया काला कानून इंडियन पुलिस एक्ट 1861 हटाने की जहमत नहीं उठाई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा जनवरी माह में संगठन ने जन-प्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों के माध्यम से इस संबंध में संगठन की छः राष्ट्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था किन्तु सरकार ने सुनवाई नहीं की उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की उक्त एक्ट के हटाने से तमाम समस्याओं का समाधान होगा तथा हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।उन्होंने अपनी मांगो को जिसमे ब्रिटिश हुकूमत का काला कानून पुलिस पैनल एक्ट 1861 समाप्त हो।पुलिस जवानों की ड्यूटी 08 घंटे व वेतन 50000 प्रतिमाह हो।पुलिस विभाग को अच्छी आवासीय सुविधा या फिर 5000 आवासीय भत्ता दिया जाए।पुलिस विभाग को सायकिल भत्ता की बजाय 6000 पेट्रोल भत्ता दिया जाए। पुलिस विभाग को साप्ताहिक अवकाश व गृहजनपद तैनाती दी जाए। वेतन विसंगति दूर की जाए।उत्तर प्रदेश में दस लाख शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों  को पुलिस विभाग,जेल पुलिस,रेल पुलिस व वन विभाग में तैनाती देकर रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती हम शांत नहीं बैठेंगे नवंबर में पुनः ज्ञापन बाजी होगी और जनवरी में दिल्ली में जंतर-मंतर पर इंडियन पुलिस एक्ट 1861 को जलाया जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष का समर्थन किया।बैठक के दौरान ही अम्बेडकर नगर के अरविंद चतुर्वेदी को अम्बेडकरनगर का तथा मुरलीधर मौर्य को बस्ती जिले का अध्यक्ष भी प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्त किया दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी तथा संगठन की मजबूती व संगठन के संस्थापक/प्रमुख माननीय नंदकिशोर पटवा जी के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपूर्णीय योगदान की कामना भी की। बैठक में अयोध्या जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश नारायण सिंह, गोंडा जिलाध्यक्ष डॉ राम आनंद वर्मा, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह”मोनू”, अमेठी जिले के प्रवक्ता पत्रकार अमर बहादुर, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में मौसम की मिजाजी के कारण संख्या बल थोड़ा कमजोर रहा लेकिन सभी पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष के संपर्क में रहे और फोन पर वार्ता होती रही। बैठक के अंत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू अयोध्या जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव व उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *