पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने मृतक के परिजनों को सौपा एक लाख का चेक
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।पिछले दोनों शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सा के लापरवाही के चलते जच्चा और बच्चा की मौत हो गई थी।प्रसव में लापरवाही से गई जच्चा बच्चा की मौत मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व0 सोनी यादव के पति सुरेश के नाम 1 लाख चेक के रूप में सहायता राशि भेजी।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने परिवार के परिजनों को चेक सौपा।
प्रसव में लापरवाही से गई जच्चा बच्चा की जान मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व0 सोनी यादव के पति सुरेश के नाम 1 लाख चेक के रूप में सहायता राशि भेजी।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने परिवार को चेक देकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना का संज्ञान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लिया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।1 लाख का चेक परिवार के नाम दिया,पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हमेशा पीड़ित दुखी व्यक्ति की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर मदद करते हैं।पूर्व मंत्री ने कहा कि लापरवाही ने जाने ले ली स्वास्थ्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सिर्फ दिखावा करते हैं।बल्कि हकीकत में सरकारी अस्पतालों की मिलीभगत से ही प्राइवेट नर्सिंग होम चल रहे है इसी का जीता जागता सुबूत ये प्रकरण है। जिसमें जच्चा बच्चा दोनों की जाने चली गयी।अगर महिला अस्पताल एडमिट कर लेता तो शायद यह दुखद घटना न होती।नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि ये बहुत ही दुःखद घटना थी जिसमें डाक्टर के ऊपर एफआईआर भी दर्ज हुई है, मेरी प्रशासन से मांग है कि इस तरह के जितने भी प्राइवेट नर्सिंग होम होम है।उनकी जांच कर कार्यवाही करे जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएँ रुक सके,महानगर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का अभार प्रकट किया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, श्रीमती लल्ली देवी,पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र यादव,बृजेश सिंह चौहान,दान बहादुर सिंह, बृजेश यादव, करन यादव ,राजेश यादव,हरीश यादव, इत्यादि लोग मौजूद थे।

