पूर्व मंत्री संदीप सिंह चौहान सपा छोड़कर भाजपा में शामिल

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
समाजवादी पार्टी सरकार में राज्य मंत्री रहे संदीप सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी  को छोड़कर  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।संदीप सिंह चौहान को जॉइनिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने प्रदेश मुख्यालय पर सदस्यता दिलाई ।इस मौके पर जिलामीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह भी मौजूद रहे । संदीप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज डॉ लोहिया के समाजवाद से भटक गई है, वह सिर्फ और सिर्फ एक जाति और एक वर्ग का तुष्टीकरण कर रही हैं, भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही हैं और मैं योगी जी की नीतियों के प्रति आस्था रखते हुए पार्टी की सदस्यता ले रहा हूं और आज से भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद अंत्योदय सिद्धांत को पार्टी के जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । संदीप सिंह चौहान के साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मिल्कीपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विनय कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *