पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा लता चौक पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जेठ के आखिरी मंगलवार पर अयोध्या का लता चौक भक्ति, सेवा और श्रद्धा के अनुपम संगम का साक्षी बना।पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने किया। इस दौरान हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास, महंत सीताराम दास, महंत निर्मल शरण, पुजारी प्रकाश दास मौजूद थे।पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने संतों रामनामा देकर अभिवादन किया। आयोजन स्थल पर गूंजते राम भजनों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं की निरंतर उमड़ती भीड़ के बीच सेवा का भाव हर ओर दिखाई दे रहा था।भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई। यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए वालंटियर की तैनाती की गई थी। वहीं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।भंडारे में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, मंडलायुक्त राजेश कुमार, डॉ बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अवधेश पांडे बादल, संजीव सिंह, अभिषेक मिश्रा, कमला शंकर पांडे, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, करुणाकर पांडे, विश्वनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, मनोज जायसवाल, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, डिप्टी मेयर संतोष सिंह, सुनील शास्त्री, गिरीश पांडे डिप्पुल, कप्तान सिंह, मनमोहन जायसवाल, देवता पटेल, विपिन सिंह बब्लू, चंद्रभान सिंह, अनूप सिंह रानू, बबलू पासी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कि
या।

