प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं : शंकर गिरी
पिछले 12 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचा है : श्री गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषय पर ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्ध जन) का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन अत्यंत भव्य एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध समाज ने सहभागिता की। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रजवलित कर सुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं आज भारत आत्मनिर्भरता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका मार्गदर्शक की होती है 2047 तक भारत को विकसित और परम वैभव पर पहुँचाने के लिए समाज के हर वर्ग को सक्रिय जनभागीदारी निभानी होगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचा है उन्होंने ‘विकसित भारत-2047′ के विजन को साकार करने में बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया।
जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय और विकासात्मक उपलब्धियां हासिल की हैं उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा के कारण जौनपुर में पार्टी लगातार सशक्त होती जा रही है।
जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने 12 साल जनकल्याण के’ विषय पर अपने विचार रखे उन्होंने जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है उन्होंने देश में आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और परिवहन क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन, एक्सप्रेस-वे, रेलवे आधुनिकीकरण, यूपीआई और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों को विकास की नई पहचान बताया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र और समाज निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्ध जनों एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया सम्मेलन के समापन पर उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई पूरे परिसर में राष्ट्रहित और संकल्प की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा परविंदर चौहान पुष्पा निषाद नीरज मौर्य अमित श्रीवास्तव राज पटेल जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह विशाल गौतम रोहन सिंह अमित पाठक सिद्वार्थ राय एवं जिले के वरिष्ठ शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्य
कर्ता उपस्थित रहे।

