प्रो· देवेंन्द्र कुमार सिंह ने कपिल शर्मा को किया सम्मानित 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ – भूगोल विभाग के नेशनल पीजी कालेज के 2004 के पूर्व छात्र एवं जो वर्तमान में बिहार निर्वाचन अधिकारी के रुप में कार्यरत है,  कपिल शर्मा ने भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं को सिविल परिक्षाओ प्रशासनिक, प्रतियोगी परिक्षाओं के तैयारी, उसके अध्ययन विधियों, पुस्तको के महत्व, निर्वाचन में भूगोल एवं जी आई एस के महत्व,चुनावी प्रक्रिया के विषय आदि महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र – छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा लगन एवं महनत सफलता की कुंजी है कोई भी छात्र छात्रा अपने लक्ष्य को केंद्रित कर लगातार कार्य करता है, तो वह न केवल अपना उत्थान करता है वरन उसके कारण परिवार, क्षेत्र एवं समाज का विकास होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० देवेन्द्र कुमार सिंह, विभागाध्यक प्रो. पी. के सिंह, डा. ऋतु जैन, डा. अमित गुप्ता डा. अभिषेक सिंह उपस्थित रहे| इस अवसर पर प्राचार्य  प्रो· देवेंन्द्र कुमार सिंह ने  कपिल शर्मा जी को सम्मानित किया तथा उनसे आगे भी विभाग एवं कालेज के छात्र- छात्राओं से जुड़कर बच्चों का मनोबल बढ़ाते रहने तथा सिविल परिक्षाओ को उत्तीर्ण करने के लिए मार्गदर्शन, मॉक इंटरव्यू के लिए छात्र-छात्राओं का आगे भी मार्गदर्शन करने का अनुग्रह किया। उन्होंने ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम जी की तरह बच्चो को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया और अपने को ऊँचाई पर ले जाने को कहा  क्योंकि शिखर पर सदैव स्थान रिक्त रहता है अत: उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचान कर सभी क्षेत्रों में जैसे स्टार्टअप, इंटरप्रेनयोर जैसे क्षेत्रों में अपना परचम लहराने के लिए प्रेरित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *