प्लास्टिक उन्मूलन द्वारा ही पर्यावरण संरक्षण संभव – डा0 ब्रजेंन्द्र सिंह

सल्तनत बहादुर पी0जी0 कॉलेज बदलापुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 बृजेंद्र सिंह जी ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाँ 0 ब्रजेंन्द्र सिंह ने कहा कि आज प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए खतरा बना हुआ है प्लास्टिक उन्मूलन द्वारा ही हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाँ0 राम मोहन अस्थाना ने किया तथा आभार कार्यक्रम अधिकारी डाँ0 मुमताज अहमद असांरी नो किया। तत्पश्चात एक रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली अपने निर्धारित मार्ग पर चलते हुए रास्तों में बिखरे हुए प्लास्टिक एवं पॉलीथिन को स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा थैले में एकत्र किया गया। रैली बदलापुर बाजार का भ्रमण करते हुए चंदन शहीद मार्ग व सब्जी मंडी पहुंच कर लोगों को पॉलिथीन न प्रयोग करने हेतु जागरूक किया तथा खेलों में लगभग 10- 12 किलो प्लास्टिक को एकत्र किया गया तथा रैली महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई । रैली में स्वयंसेविका खुशबू रिया साक्षी शिवांगी अंशिका ज्योति व काजल तथा स्वयंसेवक प्रियांशु आयुष आलोक सरगम अभिषेक आदि स्वयंसेवक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना किए कार्यक्रम अधिकारी डाँ0 जोरावर सिंह डॉक्टर महेंद्र सिंह डॉ पवन सिंह डॉ डीके पटेल डॉक्टर रोहित सिंह । उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *