पड़ोसियों ने जमीनी विवाद में महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

महिला का आरोप पूर्व में भी पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर महिला का तोड़ा गया था पैर पुलिस ने नहीं लिया मामले को गंभीरता से

जौनपुर मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक महिला के ऊपर मंगलवार रात तेजाब फेंक दिया जिससे महिला झुलस गई है।आननफानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । सूचना मिलते पुलिस मौके पहुंचकर जांच पड़ताल करके एक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा कई लोगो को हिरासत में लिया गया है।  पूर्व में भी महिला के पाटीदारों द्वारा मारपीट कर पैर तोड़ दिया गया था जिस पर अभी प्लास्टर भी लगा हुआ है लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिस कारण एक बार फिर दबंगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।
मछलीशहर कोतवाली के रामपुर गांव देर रात्रि जमीनी विवाद को लेकर किरण 30 वर्ष पत्नी राधेश्याम के ऊपर दबंग पड़ोसियों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने का प्रयास किया है।महिला की चीख पुकार सुनकर गाव वाले दौड़े तो हमलावर भाग गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर झुलसी महिला महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
झुलसी महिला का आरोप है कि इससे पूर्व भी मेरे ऊपर हमला हुआ था पुलिस मुकदमा दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी करने के बजाय आरोपियों के घर बैठकर चाय पीकर वापस चली गई।
वही इस मामले पर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।कई लोगो को हिरासत में लिया गया है। इसमें निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी ।
जानकारी के अनुसार इसी महिला के ऊपर 20 दिन पूर्व भी पट्टीदारों ने हमला कर दिया जिसमे उसका पैर टूट गया है उसका अभी भी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *