फंदे से लटका मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव

फंदे से लटका मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कथिक सरैठा गांव में सोमवार सुबह 48 वर्षीय राम नरेश यादव (मलऊ) का शव उनके छप्पर नुमा घर के अंदर फंदे से लटका मिला।इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव में सनसनी फैल गई।परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पटरंगा थाना पुलिस को दी।जानकारी मिलने के बाद बिना देरी किये प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक राम नरेश यादव की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था।उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है। राम नरेश घर पर अकेले रहते थे।इस संबंध मे सीओ आशीष निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *