फरमान नैचुरोपैथी क्लीनिक एवं योगा सेंटर पर लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (18 नवंबर 2022) के शुभ अवसर पर फरमान नेचरोपैथी क्लिनिक एवं योगा सेंटर दुबग्गा लखनऊ में निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ,
शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति-मिट्टी चिकित्सा, जल चिकित्सा पंचकर्मा , एक्यूप्रेशर, न्यूरोथेरेपी, बोन सेटिंग, आहार चिकित्सा एवं योगथेरेपी आदि द्वारा की गई।
संस्था के संस्थापक डॉक्टर एम. एच. सिद्धकी ने बताया कि 18 नवंबर 1945 ईस्वी को महात्मा गांधी द्वारा
ऑल इंडिया नेचर केयर फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई जिस के उपलक्ष में, भारत सरकार द्वारा 18 नवंबर 2018 से प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रुप में मनाया जाता है। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में प्राकृतिक चिकित्सक,डॉ.एम.एच. सिद्दीकी , डॉक्टर ए. एच. सिद्दीकी, डॉक्टर प्रेम कुमार ,डॉ.प्रमोद कुमार, डॉक्टर अमन कुमार, डॉक्टर ए.के.सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *