फलक जहरा ने नीट में चयनित होकर किया जिले का नाम रोशन
(राजा तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।शहर की फलक जहरा ने नीट परीक्षा में 597 अंक पाकर आल इंडिया रैंक 11030 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।इस मौके पर राठहवेली निवासी फलक जहरा पुत्री शहजादे आलम को उनके आवास जाकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने सम्मानित किया।बताते चले कि फलक जहरा ने नीट परीक्षा में 597 अंक पाकर आल इंडिया रैंक 11030 प्राप्त कर अयोध्या जिले का नाम रौशन किया,इससे पूर्व भी फलक जहरा ने 2023 में हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन की सूचि में जगह बनाई थी ,आज उनके राठहवेली आवास पहुंचकर पूर्व मंत्री ने बुके देकर सम्मानित किया, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरी विधानसभा की बिटिया ने अयोध्या का नाम रौशन किया मैं बधाई दूँगा फलक जहरा के पिता को भी जिन्होंने एक प्रिंटिंग प्रेस चलाके अपनी बिटिया को अच्छी शिक्षा दी , मैं सभी माता पिता से ये कहना चाहूँगा कि भले आप कम मे गुजारा करे लेकिन बच्चों को अच्छी शिक्षा दे आज फलक जहरा उन तमाम बिटिया के लिए मिसाल बनी है ,मैं उनके माता पिता सहित पूरे वार्ड वासियों को बधाई देता हू सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता राकेश यादव,रिजवान हसनैन (पूर्व पार्षद) ,हसन इकबाल, अहमद ज़मीर सैफी, कामिल हसनैन, गुफरान हसनैन,जियो हैदर, शमशीर अब्बास, रियाजुला हसन , ज्ञानेन्द्र शुक्ला, मोनू पाठक इत्यादि लोग मौजूद थे।

