फूलन देवी ने वंचितों की आवाज को मजबूती दी : राकेश मौर्य

फूलन देवी ने वंचितों की आवाज को मजबूती दी : राकेश मौर्य

जौनपुर,10 अगस्त । यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गोष्ठी में उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग की आवाज को मजबूती दी। उनका जीवन संघर्ष और साहस की प्रेरणा देता है और समाज उन्हें हमेशा याद रखेगा।

 

गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, लालबहादुर यादव, मोहम्मद अरशद खान, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए संजय कुमार गौतम को समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *