बंधे के किनारे से बनेगा बाईपास,जल्द शुरू होगा निर्माण,इलाकाई विधायक की मेहनत लाई रंग

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के गोसाईगंज कस्बे को जाम से निजात दिलाने व बाजार को टूटने से बचाने के लिए इलाकाई विधायक इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी के प्रयास ने रंग दिखाना शुरू कर दिया।मालूम हो कि शासन ने तीन सौ साल से अधिक पुरानी गोसाईगंज कस्बे को बचाने के लिए साढ़े पांच किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए करोड़ो रुपए अवमुक्त कर दिया हैं।अब बाइपास बनाने के लिए शासन स्तर पर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेज होने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कार्यवाही के तहत राममहर ग्राम सभा अचकवापुर से पीडब्ल्यूडी अधिकारी प्रशांत यादव बीके तिवारी, मुन्ना प्रसाद विनोद विश्वकर्मा, आशुतोष अवस्थी, पकरेला ग्रामसभा के लेखपाल मधुराम शर्मा के देखरेख में नापजोख की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाईपास निर्माण से करीब एक लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।पीडब्लूडी अधिकारियों के मुताबिक कस्बे में बाईपास की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है।बाईपास के लिए सिंचाई विभाग का जो बंधा है वह जमीन बाईपास सड़क बनाने के लिये ठीक नहीं है। वह जमीन दलदल हैं। सिंचाई विभाग के पीडब्लूडी विभाग के जेई बीके तिवारी ने बताया कि 25 मीटर का बंधा है।जो 18 मीटर छोड़कर 35 से 39 मीटर उत्तरी क्षेत्र में लिया जा रहा है। जिसमें गोसाईगंज के भीटी रोड़ मड़हापुल स्थिति हनुमानगढ़ी मंदिर को हटाकर मंदिर को दूसरी जगह स्थापित करने की बात कही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरा मामला दो सप्ताह के अंदर लोगों को क्लियर हो जाएगा। उत्तरी छोर पर जिनकी जमीन बाईपास फोरलेन सड़क बनाने के लिए जा रहा है उन सभी को लगभग 15 दिन बाद सारी प्रक्रिया पूरी होने पर नोटिस मिलना शुरू हो जाएगा। पीडब्लूडी के अधिकारी ने बताया कि बंधे से जो एलाइनमेंट हम लोगो को मिला है 35 मीटर भूमि लोक निर्माण विभाग बाईपास बनाने के लिए अधिग्रहण करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *