बकरीद एवं श्रावण माह पर्व आपसी सामंजस्य से मिलकर मनाएं,थाने में हुई गणमान्य नागरिकों की बैठक
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
खरगूपुर,गोंडा। बकरीद एवं श्रावण मास को लेकर थाना परिसर में गणमान्य नागरिकों की बैठक कर आपसी तालमेल तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने का आवाहन किया गया। स्थानीय थाना परिसर में ईद उल जुहा बकरीद का त्यौहार के साथ ही आगामी श्रवण मास को लेकर प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में लगने वाले मेला तथा जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन निर्विवाद एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूर्व परंपरा के अनुसार मनाया जाए। मवेशियों का वध खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर ना कर अपने अपने घरों में ही किया जाए। बकरों के कुर्बानी करते फोटो वीडियो कतई इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक न करें। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों का आह्वान किया गया कि वह आपसी भाईचारा के साथ दोनों कार्यक्रमों को संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। ऐसा कृति ना करें जिससे माहौल खराब हो। थाना परिसर में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान अफसर अली निजामुद्दीन खान मैनुद्दीन खान साबित अली,पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र मिश्र,देवी तिवारी सूरज देवराज,वेद प्रकाश गुप्ता संतोष श्रीवास्तव बृजभूषण ओझा, नईम हाशमी, काली प्रसाद कौशल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक को उपनिरीक्षक अखिलेश यादव चंद्र भूषण पांडे डी एन चतुर्वेदी ने शासन एवं पुलिस विभाग के निर्देशों से लोगों को अवगत कराया।

