बच्चों को किसी भी रचनात्मक कार्य से अवश्य जोड़ना चाहिए:मोहन मावा

बच्चों को किसी भी रचनात्मक कार्य से अवश्य जोड़ना चाहिए:मोहन मावा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। मावा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में किड्स पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध कलाकार एवं आर्ट क्रिटिक श्री भूपेंद्र अस्थाना जी उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों (Age Groups) में आयोजित की गई थी।
सभी विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री धर्मेंद्र सोनी जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट एवं रंग (कलर) प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:
प्रथम पुरस्कार:
आकृति सिंह, मयंक प्रताप सिंह, सुदीप
द्वितीय पुरस्कार:
ऋषित सिंह, नित्या मिश्रा, अन्वी सिंह
तृतीय पुरस्कार:
आकृति सिंह, आयांश एवं एकता
संस्थान के निदेशक श्री मोहन मावा जी ने कहा कि बच्चों ने अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि बच्चों को किसी भी रचनात्मक कार्य से अवश्य जोड़ना चाहिए, जिससे उनका मानसिक विकास और अधिक होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जीत और हार दोनों का अनुभव बच्चों के जीवन में आवश्यक है, क्योंकि इससे उनकी निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *