“बजरंग दल के कायकर्ताओं ने किया रक्तदान”

आज विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल कानपुर उत्तर के तत्वाधान में बाबा आनंदेश्वर मन्दिर परमट में रक्त दान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी ने कहा, एक यूनिट रक्त देने का अर्थ है एक व्यक्ति को जीवन देना वहीं विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री मधुराम जी ने बताया कि, अयोध्या में बलिदान हुए कारसेवकों की पुण्य स्मृति में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कानपुर प्रान्त के हर जिले में रक्तदान किया जाएगा। आयोजन में आशीष गुप्ता जी प्रान्त सह संयोजक बजरंग दल , विभाग संयोजक अमरनाथ जी, अनुराग दुबे , प्रियम राष्ट्रवादी , कृष्णा तिवारी , दिनेश जी, शिवांश जी, श्रीमती अर्चना तिवारी विभाग संयोजिका मातृशक्ति, प्रिंश राज जी, मोहित,, पियूष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *