बड़े धूमधाम से खाटू में आयोजित हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

बड़े धूमधाम से खाटू में आयोजित हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

 

शेखावाटी अंचल के स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों के माध्यम से बाबा श्री श्याम जी को रिझाया गया

 

खाटूश्यामजी -: शेखावाटी अंचल के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक श्री श्याम हनुमान मंदिर, मुकुंदगढ़ रोड़, रेलवे फाटक के स्थित द्वारा संचालित श्री श्याम सहारा परिवार का 14वां एकादशी मासिक कीर्तन और स्थापना दिवस प्रथम वार्षिक कीर्तन का आयोजन श्री चमड़िया धर्मशाला, सरकारी अस्पताल के सामने खाटूश्यामजी में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए श्याम सहारा परिवार के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन में श्री बालाजी महाराज सालासर के पुजारी हेरम्भ पुजारी का पावन सानिध्य रहा व चमड़िया धर्मशाला के ट्रस्टी मनीष चमड़िया का मुख्य आतिथ्य रहा। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भगवान गणपति जी की वंदना के साथ की गई। कीर्तन रात्रि 8:15 से शुरू होकर श्री श्याम प्रभु की कृपा तक चला।

कीर्तन में भजन सम्राट सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, ओमप्रकाश स्वामी, पत्रकार, कवि हरीश शर्मा, मनीष सैन, बादल चौहान, खुशी पुजारी, किंजल चेजारा, नविका आचार्य, एकता सैनी सहित शेखावाटी अंचल के स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों के माध्यम से बाबा श्री श्याम जी को रिझाया गया। श्री श्याम सहारा परिवार के अनुसार कीर्तन स्थल को आधुनिक लाइटों द्वारा सजाया गया व शीश के दानी का विशेष फूलों से श्रंगार किया गया एवं बाबा के दरबार में लगातार इत्र और फूलों की बरसात की गई।

कीर्तन में बाबा श्याम धणी की अलौकिक झांकी और सभी भक्तों को दिव्य ज्योति के दर्शन हुए। कार्यक्रम में शेखावाटी के सुप्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा नए-नए भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर श्री श्याम सहारा परिवार के समस्त सदस्यों सहित अनेकों श्रोतागण मौजूद रहें। कीर्तन में श्रोताओं ने बाबा श्रीश्याम जी के भजनों पर जमकर झूमने का आनंद लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका सुरेश बीबीपुरिया के द्वारा निभाई गई।

इस अवसर पर श्याम सहारा परिवार के सदस्य शंकर सैनी, अंकुर गोयनका, मयंक गोयनका, चंद्रप्रकाश चेजारा, मुकेश खीचड़, अनिल आचार्य, रमेश कुमावत, मनोज खिंची, विनीत बीबीपुरिया, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, अजय गुर्जर, सुमित कुमार नगर प्रचारक आरएसएस, कृष्णा कुमावत सहित अनेकों श्याम प्रेमी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *