
सुजानगंज
क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार को हिन्दू नव वर्ष धूम धाम से मनाया गया। सुबह की ग्रामीणों ने अपने घरों की सफाई की। गांव में प्रत्येक घर भगवा झंडा लगाया गया। सभी लोग एकत्र होकर एक दूसरे को नव वर्ष को बधाई दी। सुंदरकांड का पाठ ग्रामीणों द्वारा किया गया जिसके बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। बृजभूषण तिवारी (अनुपम), सत्यदेव तिवारी, सतीश चन्द्र तिवारी नेता, आत्माराम, दुर्गा प्रसाद तिवारी, प्रेमनाथ, अमित, रिंकू, हर्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

