बलिदानी सैनिक (अग्निवीर) इन्द्रजीत गुप्ता के दुखद निधन से जिले में सैनिको एवं समाज में शोक की लहर
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ:कल दिनांक 29 मार्च 2026 को सीतापुर जनपद के पकरिया ग्राम के मूल निवासी ( वर्तमान आवास नौरंगाबाद, लखीमपुर ) के अमर बलिदानी सैनिक (अग्निवीर) इन्द्रजीत गुप्ता के गांव में उनके अन्तिम संस्कार में शामिल हुआ। इनके असमय दुखद निधन से जिले के सैनिको एवं समाज में शोक की लहर है। शहीद सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिला खीरी से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अवध प्रान्त सचिव सूबेदार विनोद कुमार तिवारी (सेवानिवृत), जिला अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र शर्मा, श्री रोहित कुमार शुक्ला सहित सीतापुर जनपद के अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

