बांदा के भूरागढ़ दुर्ग में 3,300 दीप प्रज्वालित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
बांदा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सैनिक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के परम ऐतिहासिक भूरागढ़ दुर्गा प्रांगण में स्थित अमर जवान शहीद स्मारकों में बुधवार की शाम प्रत्येक अमर शहीदों की याद में 3 ,330 दीप प्रज्वालित कर उनके राष्ट्र के प्रति बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीतिज्ञों, विद्वानों , कलाकारों ,साहित्यकारों ,अधिवक्ताओं और पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
उपस्थित जन समुदाय ने देश की आजादी में और आजाद देश के विभिन्न युद्धों व आपरेशन में राष्ट्र के लिए शहीद हुए राष्ट्र भक्तों की स्मारकों में पुष्प , माला , रीथ आदि अर्पित कर उन्हें सलामी दी।
प्रांगण में शहीद देशभक्ति की याद में एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया और यहां आयोजित भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
दुर्ग प्रांगण में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रभक्त शहीदों के स्वदेश प्रेम और बलिदान की विस्तृत चर्चा कर उनके देश के प्रति प्रेम ,लगाव ,धर्म , कर्तव्य , ,साहस , वीरता , आत्मबल और उमंग की विस्तृत चर्चा कर उन्हें सराहा गया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बांदा जिला के मीडिया प्रभारी सूबेदार मेजर रामनरेश सिंह सेंगर ने बताया कि कार्यक्रम में सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कैप्टन श्याम बाबू सिंह राठौर एवं सचिव सूबेदार मेजर दयाशंकर तिवारी सहित परिषद के तमाम अधिकारियों द्वारा वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत व देर शाम कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के उदघोष के साथ किया गया।

