बाइक सवार युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंदा युवक की हुई मौत

अयोध्या। नगर कोतवाली के सरयू बिहार कॉलोनी के रहने वाले शंकर प्रताप यादव के 24 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय यादव अपने दोस्त के साथ अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे की पंचशील होटल के सामने अज्ञात बाइक ने उनके बाइक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गई जिससे कार्तिकेय रोड पर गिर गए पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने कार्तिकेय को कुचल दिया जिसे कार्तिकेय गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में  उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कार्तिकेय को देखकर मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया सभी परिवार के सदस्य व मृतक युवक के पिता शंकर प्रताप यादव के जाने वाले जिला अस्पताल पहुंचे और कार्तिकेय की मौत पर दुख व्यक्त किया वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *