बारावफात को लेकर पाली में निकाला गया फ्लैग मार्च

*बारावफात को लेकर पाली में निकाला गया फ्लैग मार्च*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली (हरदोई)* आगामी त्यौहारों और बारावफात के मद्देनजर कानून व्यवस्था व क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा पाली कस्बे के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व शाहाबाद क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण एवं सवायजपुर एसडीएम शिवानी सिंह ने किया।
इस दौरान पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक आलोक राज नारायण व उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों व बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभी लोगों से भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में बारावफात मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *