बिजली कटौती को लेकर पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष ने DM को सौंपा ज्ञापन,

बिजली कटौती को लेकर पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष ने DM को सौंपा ज्ञापन,
आजमगढ़ 16 सितंबर (आरएनएस)जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में हरिबंश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में सरकार द्वारा 18 से 20 और 22 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन आजमगढ़ जनपद में सभी पावर स्टेशनों पर बैठे सपा-बसपा मानसिकता के अधिकारियों द्वारा जनता को महज 2 से 3 घंटे ही बिजली दी जा रही है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन न तो फोन उठाया जाता है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जाती है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर 20 से 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और जो अधिकारी जानबूझकर जनता को परेशान कर रहे हैं, उन सपा-बसपा मानसिकता के लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *