बीएसए ने बच्चों द्वारा शुरु कराया पौधरोपण अभियान

जौनपुर शासन के मंशानुसार वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से बक्सा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सा पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल व डीसी एम डी एम अरूण मौर्य बीईओ उदय भान कुशवाहा द्वारा बच्चों से पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर मधुलिका अस्थाना सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं भी मौके पर उपस्थित रहे। डॉ मधुलिका अस्थाना ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश 5 जुलाई से प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में अभियान चला कर व्यापक रूप से वृक्षारोपण करना है। इस अभियान को आगे बढ़ाने में हम लोग कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुलिका अस्थाना ने बच्चों को वृक्षारोपण के फायदे बताये और उसकी सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को ही दी जिससे बच्चे काफी प्रसन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *