अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)जिले के ब्लाक तारून के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा रामपुर भगन में ग्राहकों ने आरोप लगाया कि यहाँ भ्रष्टाचार व दलालो का बोल बाला कायम है। यहा आए ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है ग्रहको को छोटे- छोटे कामों के लिए कई दिनों तक दौड़ना पड़ता है ग्राहकों को अपनी पासबुक पर प्रिंट करवाने व नई पासबुक बनवाने के लिए महीनों चक्कर लगाना पडता है यहां पर तैनात कर्मचारी प्रिंटर मशीन खराब होने व नई पासबुक न होने की बात कहकर महीनों ग्रहको को दौडाते है जिससे ग्राहकों को दलालों का सहारा लेना पड़ता है दलाल भी बैंक खुलते ही दस्तक दे देते हैं और शाम तक डटे रहते हैं जिस पर शाखा प्रबंधक ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है एटीएम पर लगा गार्ड भी एटीएम छोड़कर नदारत रहता है इतना ही नहीं उक्त शाखा के आसपास बिना काम के लोग घूमते व बैठे देखे जाते हैं इन पर पुलिसन पिकेटभी ध्यान नही देती है जिससे यहां अक्सर साइबर क्राइम जैसी घटनाएं होती रहती हैं।

