बीबीएयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने जरुरतमंदो को बाटें कपड़े
लखनऊ ब्यूरो
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने ग्राम औरंगाबाद खालसा एवं औरंगाबाद जागीर में सेवा कार्यों के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जरूरतमंद ग्रामीणों को वस्त्र वितरण से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने गांव के वंचित परिवारों को कपड़े वितरित किए।स्वयं सेवकों ने संवाद में बताया कि आकलन के जरिए जरुरतमंदो की पहचान की गयी थी, जिसके बाद उन्हें कपड़े बाँटे गये है।इस पहल का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना एवं सेवा भावना को साकार करना था।ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान देखकर स्वयंसेवकों ने सेवा के वास्तविक अर्थ को अनुभव किया।स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से भोजन पकाने की जिम्मेदारी संभाली। सभी ने मिलकर सहयोग, एकता और आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए भोजन तैयार किया।इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन कुमार चौरसिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्पित शैलेश, डॉ. प्रणव कुमार आनंद, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मीना विश्वेश्वर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

