बीमारी से तंग महिला ने किया ट्रेन के सामने कूदकर किया आत्महत्या

बीमारी से तंग महिला ने किया ट्रेन के सामने कूदकर किया आत्महत्या

 

 

जौनपुर,08 अप्रैल । यूपी के जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव के पास की मंगलवार/बुधवार भोर में एक 45 वर्षीय महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया।महिला ने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त गांव निवासी रमेश प्रजापति पुत्र मेवालाल प्रजापति की बहन चन्दा देवी पत्नी दिनेश प्रजापति काफी दिनों से मायके में ही रह रही थी।चन्दा देवी की ससुराल जलालपुर के मई पराऊगंज में थी।बताया जाता है काफी दिनों से वह किसी बीमारी से काफी परेशान थी।इसी से परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया।इस संबंध में बुधवार को जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई ने बताया कि चन्दा देवी बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर लि

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *