बेहतर काम करने वाली आशा बहुएं व संगिनी सम्मानित

रूदौली-अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव शिरकत किया।सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविकांत वर्मा ने मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी को बुके भेंट कर स्वागत किये।विधायक ने विकास खण्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।वही मवई सीएचसी अधीक्षक डॉ रविकांत वर्मा ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन करने वाली आशाओं को नगद राशि देकर पुरष्कृत किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं।स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहीं हैं।प्रसव से लेकर बच्चे के टीकाकरण तक आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती हैं। इस मौके पर विकास खंड से सैकड़ो आशाएं सहित मवई अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा,सुनबा भाजपा नेता रविकांत तिवारी,तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,सुनील मिश्रा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *