बैठक में रामलला के दर्शन की समय सीमा बढ़ाने पर जोर

अयोध्या। रामजन्मभूमि और अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की बैठक के बाद एडीजी जोन एस .एन साबत का बयान।अयोध्या का सुरक्षा हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। श्रीराम लला विराजमान है  साथ-साथ मंदिर का कंट्रक्शन भी चल रहा है। जाहिर सी बात है दोनों जगह की सुरक्षा हमारे लिए है अत्यंत महत्वपूर्ण। पहले एक ही जगह का सुरक्षा करना था जब एक टेंपरेरी स्ट्रक्चर में राम लला थे विराजमान। भव्य मंदिर बन रहा है वहां पर सुरक्षा का स्ट्रक्चर हम लोग किस प्रकार इनबेल्ट कर सकते हैं उसके सिस्टम में उसके बारे में हम लोग प्लान बना रहे हैं।
उसके साथ साथ जो हमारा कंट्रक्शन वर्क चलेगा आवाजाही रहेगी उसको विशेष ध्यान में रखते हुए किस प्रकार का अरजेस्ट होगा मैंन पावर का किस तरह यूज किया जाएगा इस पर बैठक में हुई चर्चा। अधिक दर्शनार्थी आने लगे हैं उनको अधिक से अधिक किस प्रकार सुविधा उपलब्ध करा पाएंगे और अधिक से अधिक लोग आकर के सकुशल दर्शन भी कर सके  उसके बारे में ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक हुई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों से अभी यहीं सजेस्ट किया है की समय सीमा बढ़ा दे दर्शनार्थियों की आमद पहले  काफी बढ़ गयी है  हम लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि उसके बारे में थोड़ा विचार करेंगे थोड़ा समय सीमा बढ़ा देने से अधिक संख्या में लोग दर्शन कर पाएंगे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर मार्ग और गैंग्वे बनाने की योजना बनाई जाएगी।अभी इमीडीएटली तो नहीं है अभी हमारी टीम बनी हैं टूरिस्ट की आवश्यकता को उपलब्ध कराने लिए। श्री राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी  कनक भवन नागेश्वरनाथ तथा अन्य जितने रिलीजियस प्लेस है उसमें भी भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है उसके हिसाब से हम लोग किस प्रकार  सुरक्षा परिधि को बढ़ाएंगे उस प्रयास कर रहे हैं । अयोध्या के विकास के साथ-साथ सुरक्षा भी आवश्यक है– एसएन सावत एडीजी सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *