ब्लाक स्तरीय आर्ट इन स्पेस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

ब्लाक स्तरीय आर्ट इन स्पेस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर आलोक श्रीवास्तव
जौनपुर : एस्ट्रोनाटिकल सोसायटी आफ इंडिया (Astronautical Society of India — ASI ) के तत्वावधान में जिला अधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह के आदेश के अनुपालन में तथा सिरकोनी ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में सिरकोनी ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ के कक्षावर्ग के बच्चों की आर्ट इन स्पेस ( Art in Space ) प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद सिरकोनी में आज दिनांक 15-09-2025 को प्रातः 11 बजे से 01 बजे के बीच आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के विभिन्न कार्यक्रमों से परिचित कराते हुए उक्त क्षेत्र में उनकी ज्ञान क्षमता का सम्वर्द्धन करना था। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों द्वारा *भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम मंगल अभियान, चन्द्र अभियान तथा अन्य अंतरिक्ष कार्यक्रमों के अन्तर्गत— क्रमशः चन्द्रयान ,मंगलयान , ग्रहों , उपग्रहों, सौरमंडल आदि की तस्वीर बनाकर उस पर अपनी जानकारी प्रस्तुत किया गया।* खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सिरकोनी ब्लाक के सभी नोडल शिक्षक संकुल क्रमशः डॉ, आशीष कुमार श्रीवास्तव , रामकृष्ण विश्वकर्मा, लक्ष्मीशंकर, गिरजा शंकर यादव, अविनाश कुमार यादव, शेखर श्रीवास्तव, सूरज कुमार मौर्य, अरविंद यादव, रामचंद्र पाल ने निर्णायक मंडल के सदस्य की भूमिका में आम सहमति से बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की जांच और मार्किंग करके बच्चों को क्रमवार स्थान प्रदान किया। *आज की इस प्रतियोगिता में कुल 37 बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से जिला स्तर की प्रतियोगिता हेतु 20 बच्चों का चयन किया गया।* प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा सभी बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की जांच तथा बच्चों से पूछे गए प्रश्नों के प्राप्त उत्तरों के आधार पर *उच्च प्राथमिक विद्यालय लाडनपुर की होनहार छात्रा सुजाता चौहान को प्रथम स्थान , कम्पोजिट विद्यालय सेहमलपर की छात्रा आरुषी यादव को द्वितीय स्थान तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादीपुर की छात्रा अवन्तिका सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शेष अन्य बच्चों को क्रमशः चतुर्थ से बीसवां स्थान प्रदान किया गया।* खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी श्री अमरेश कुमार सिंह द्वारा तत्काल इन सभी बच्चों का चयन व अनुमोदन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कर दिया गया। आज की प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संचालित कराने में सभी नोडल शिक्षक संकुल तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंवर यशवंत सिंह तथा वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार सिंह व राकेश कुमार श्रीवास्तव तथा प्रतिभागी बच्चों को साथ लेकर आये शिक्षक/शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा के पश्चात उपस्थित शिक्षक/ शिक्षिकाओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया। नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रतियोगिता संचालन में सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा सहयोग किये जाने पर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *