ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजीव लोचन शुक्ला ने जनपद इटावा में एक आवश्यक मीटिंग जिलाध्यक्ष शिवम राजपूत की अध्यक्षता में की उन्होंने पूरे प्रदेश में जीते हुए विधायकों को अपने व राष्ट्रीय युवा वाहिनी की परिवार की तरफ से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरे उत्तर प्रदेश में तन मन धन से भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया जिला अध्यक्ष शिवम राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और पुनः इसी तरीके से एकजुट होकर राष्ट्रीय वाणी परिवार को आगे ले जाने का संकल्प किया उनके निजी सचिव अतुल राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया मीटिंग में किशन कुमार हरेंद्र कुमार अनिल कुमार रामगोपाल आदि लोग उपस्थित रहे और राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजीव लोचन शुक्ला को आश्वासन दिया कि हम लोग राष्ट्रीय वाहिनी के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करते रहेंगे और सनातन धर्म में अपने पूर्ण आस्था रखते हुए निरंतर अग्रसर रहेंगे।

