जयहिंद। वंदे मातरम्।🙏
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को मोईरांग विजय दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखनऊ एवम् अवध प्रान्त द्वारा अवध प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर साहब के वृन्दावन योजना सेक्टर 5 सी/140 में स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मेजर जनरल राजीव पंत सेना मेडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। तथा उपस्थित सभी पदाधिकारी गणों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ संगठन गीत से हुआ जिसे वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत जी ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रान्त संरक्षक कर्नल आर वी सिंह साहब, प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर साहब, प्रान्त मातृ शक्ति अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन इंदल सिंह, प्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार अशोक कुमार पाण्डे, प्रान्त सचिव नायब सूबेदार देशबंधु श्रीवास्तव, प्रान्त सहसचिव ऑनरेरी लेफ्टिनेंट संदीप सिंह, काशी प्रांत कोषाध्यक्ष कैप्टन एस एन त्रिपाठी, लखनऊ में जिला अध्यक्ष वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत , लखनऊ जिला सचिव सूबेदार मेजर डी पी चौबे के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तत्पश्चात कैप्टन एस एन त्रिपाठी जी ने संगठन को कैसे आगे बढ़ाया जाए के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। प्रांत मातृ शक्ति अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिंह जी ने संगठन कार्य आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पंत सेना मेडल ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा मोईरांग विजय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
तत्पश्चात प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी पदाधिकारी गणों का धन्यवाद व्यक्त किया और संगठन कार्य में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।
तत्पश्चात सभी ने एक साथ मिष्ठान्न के साथ जलपान ग्रहण किया और कार्यक्रम संपन्न हुआ।

