भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने TET-2026 के आवेदनों के लिए उन्नत डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने TET-2026 के आवेदनों के लिए उन्नत डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। शिक्षक पात्रता भर्ती (TET)-2026 हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उन्नत डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराने के लिए, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि यह साझेदारी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी, सुरक्षित और कुशल भुगतान प्रणाली उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल आवेदन प्रक्रिया सरल होगी बल्कि डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा मिलेगा।

एसबीआई, लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एसबीआई ने अपने उन्नत “ई-पे” डिजिटल भुगतान गेटवे को आयोग की प्रणाली में सफलतापूर्वक एकीकृत किया है, जिसके माध्यम से आवेदन शुल्क संग्रह सुगम, तेज एवं अधिक सुरक्षित हो जाएगा । यह सेवा उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगी, जिससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ को समाप्त किया जा सकेगा

समझौता ज्ञापन पर आयोग के सचिव श्री मनोज कुमार और एसबीआई, प्रयागराज के डीजीएम (बी एंड ओ) श्री पवन कुमार अरोड़ा ने हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार और एसबीआई, लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे के बीच औपचारिक रूप से इसका आदान-प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *