मंजीत हत्याकांड में शामिल दो इनामी अभियुक्तों को एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने गिरफ्तार करने का किया दावा

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरों चीफ अयोध्या)जिले के कोतवाली नगर जनपद अयोध्या पुलिस ने नीलगोदाम देवकाली मंजीत यादव हत्याकाण्ड से सम्बन्धित 02 वांछित 25-25 हजार रुपये इनामिया 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया।इस संबंध में *शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* ने बताया कि इस समय अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं *पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह* के निर्देशन तथा *पलाश बंसल सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर अयोध्या* के कुशल पर्यवेक्षण में *सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या* मय हमराह पुलिस बल द्वारा देवकाली चौकी क्षेत्र के नीलगोदाम के पास हुए मंजीत यादव हत्याकाण्ड (मु0अ0सं0 0665/2021 धारा 147/ 148/ 149/ 302/ 307/ 120बी भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट) से सम्बन्धित के 02 और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया।जिसकी पुष्टि उन्होंने *आनन्द सिंह उर्फ अन्नू पुत्र हरीश कुमार सिंह निवासी सरायरासी थाना महराजगंज जनपद अयोध्या हालपता निकट पानी की टंकी अश्वनीपुरम कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या*, व *अर्जित प्रताप मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र शेष नरायण मिश्रा निवासी छाछपारा कानूनगो थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा हालपता गोला बाजार चौराहा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या* के रुप में किया।इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर *देवा हास्पिटल के पास ओवर ब्रिज के नीचे* से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही गई।उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी में मुख्य रुप से सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,व0उ0नि0 ओमप्रकाश थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,उ0नि0 दिवाकर यादव चौकी प्रभारी रामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,का0 ज्ञान प्रकाश यादव थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,का0 चन्द्रवीर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,का0 मनु अवस्थी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *