मण्डल स्तरीय कला उत्सव 2025 की तिथि व स्थल घोषित

मण्डल स्तरीय कला उत्सव 2025 की तिथि व स्थल घोषित

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ।
लखनऊ मण्डल के 6 जिलों के विजेता होंगे सम्मिलित
कुल 12 विधाओं में कराई जाएगी प्रतियोगिता
लखनऊ मण्डल से उत्कृष्ट कलाकार विद्यार्थियों का चयन है कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग,शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संरक्षकत्व तथा समग्र शिक्षा माध्यमिक के निर्देशन में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मण्डलीय कला उत्सव की तिथि व स्थल की घोषणा की जा चुकी है।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले कला उत्सव का विषयवस्तु – विकसित भारत-वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना ,मण्डल स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन 20 सितम्बर 2025 (दिन शनिवार) को पायनियर मांटेसरी इण्टर कॉलेज एल्डिको उद्यान -1बंगला बाज़ार लखनऊ में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मण्डल के सभी जिलों हरदोई,उन्नाव,सीतापुर,लखनऊ, रायबरेली,लखीमपुर खीरी के जनपद स्तरीय कला उत्सव के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं, लखनऊ मण्डल के सभी डी आई ओ एस को मण्डलीय कला उत्सव में जनपद से सभी विजेताओं को ससमय प्रतिभाग करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
मण्डलीय कला उत्सव की नोडल आकांक्षा पाठक ने बताया कि इस वर्ष के कला उत्सव के अन्तर्गत बारह विधाओं के प्रस्तुतिकरण में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसको लखनऊ मण्डल के सभी जनपदों को अवगत करा दिया गया है।
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इस बार मण्डलीय कला उत्सव के अन्तर्गत 12 (बारह) विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा जिनमें
1-संगीत गायन एकल:शास्त्रीय

2- संगीत गायन समूह:समूह(अधिकतम 04 विद्यार्थी)

3-संगीत(वादन) एकल-(स्वर वाद्य)-शास्त्रीय

4-संगीत(वादन) एकल (ताल वाद्य)-शास्त्रीय

5-संगीत वादन (समूह)-शास्त्रीय-(अधिकतम 04 विद्यार्थी)

6-नृत्य (एकल)-शास्त्रीय

7-नृत्य समूह :लोक(अधिकतम 04 विद्यार्थी)

8-नाटक समूह:लघु नाटिका (अधिकतम 04 विद्यार्थी)

9-दृश्य कला एकल द्वि-आयामी (चित्रकला)

10-दृश्य कला एकल त्रि-आयामी (मूर्तिकला)

11-दृश्य कला (समूह): स्थानीय शिल्प (अधिकतम 02 विद्यार्थी)

12-पारम्परिक कहानी वाचन समूह:प्रतिभागी कहानी वाचन में किसी एक या एक से अधिक कला स्वरूपों का प्रयोग कर सकते हैं (02 विद्यार्थी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *