*मधु राष्ट्रीय सलाहकार, लवी जिला उपाध्यक्ष और विकास जिला सचिव नियुक्त, एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी हुई जारी*
पत्रकार विनोद कुमार सिंह
लखनऊ। एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया (ACFCI) वेलफेयर फाउंडेशन की मासिक बैठक एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुयश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मधु जी को राष्ट्रीय सलाहकार, लवी जी को जिला उपाध्यक्ष तथा विकास जी को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित कर उनके सामाजिक दायित्वों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुयश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन समाज में पारदर्शिता, जागरूकता और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता:
सुयश श्रीवास्तव
राष्ट्रीय अध्यक्ष
एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया (ACFCI) वेलफेयर फाउंडेशन

