मनीष श्रीवास्तव को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर हुआ भव्य स्वागत*

*मनीष श्रीवास्तव को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर हुआ भव्य स्वागत*

देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना

*जौनपुर, 26 जून 2026:* उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय श्री गिरीश चन्द्र यादव जी के जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त होने पर श्री मनीष श्रीवास्तव जी का आज भव्य स्वागत किया गया।

 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के महासचिव एवं सहकार भारती के जिला मंत्री श्री नवनीत श्रीवास्तव जी के जहाँगीराबाद स्थित आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में मौज मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने श्री मनीष श्रीवास्तव जी को पुष्पगुच्छ एवं बुके देकर सम्मानित किया।

 

स्वागत करने वालों में श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री धीरज श्रीवास्तव, श्री संदीप श्रीवास्तव, श्री सुप्रतीक गुप्ता, श्री गौरव श्रीवास्तव, श्री संजीव केसरवानी, श्री शशि श्रीवास्तव ‘गुड्डू’, एडवोकेट श्री शिव गोविन्द लाल श्रीवास्तव, श्री प्रवीण श्रीवास्तव, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, श्री शिवम श्रीवास्तव, श्री सत्यम श्रीवास्तव, श्री किशलय श्रीवास्तव एवं श्री प्रखर श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर श्री मनीष श्रीवास्तव ने कहा, “मुझे मिली यह नई जिम्मेदारी जनसेवा का अवसर है। मैं अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से करूंगा। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभारी हूँ।”

 

कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट श्री शिव गोविन्द लाल श्रीवास्तव, श्री शशि श्रीवास्तव ‘गुड्डू’ एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री नवनीत श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

श्री मनीष श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और पूर्व में नगर पालिका परिषद जौनपुर के नामित सभासद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *