महाराजा निषाद राज जयंती निषाद समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।महाराजा निषाद राज जयंती के अवसर पर निषाद समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह शिविर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद और अभिषेक निषाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने बताया कि उनके आदर्श महाराजा निषादराज की जयंती के उपलक्ष्य में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है,इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए और इससे किसी भी प्रकार का डर नहीं रखना चाहिए।”उन्होंने आगे जानकारी दी कि जयंती के अवसर पर अगले दिन निषादराज चौराहा (टेढ़ी बाजार) स्थित महाराजा निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।इस अवसर पर निषाद समाज सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक एवं पूर्व जयंती अध्यक्ष रामदुलार निषाद, उपाध्यक्ष रामतिवारी निषाद, कृष्ण कुमार पांडे के विशेष सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिषेक निषाद, जय राज निषाद, प्रेम निषाद, सुरेश निषाद, राजबहादुर यादव, प्रदीप निषाद, मोनू कुमार, उमेश निषाद, बाबा लक्ष्मण दास, बाबा मंजीत दास, बीजेपी नेता अच्छे लाल निषाद, पूर्व प्रधान रोहित निषाद, मोहन निषाद, राजन निषाद, राहुल निषाद, हेमंत निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

