माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है: गिरेंद्र कुमार सिंह

माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है: गिरेंद्र कुमार सिंह

माघ मेला को लेकर जनपद के विभिन्न मार्गो में किया गया परिवर्तन

जौनपुर ,03 जनवरी । यूपी के जौनपुर में पुलिस ने माघ मेला 2026 के लिए यातायात प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर 03 जनवरी शनिवार को क्षेत्राधिकारी यातायात गिरेन्द्र सिंह और प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्रा ने माघ मेला मार्ग पर डायवर्जन लागू किया। इसका उद्देश्य प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है।

इस व्यवस्था के तहत, माघ मेला मार्ग पर रोड डेलीनेटर, बोलार्ड कोन, रिफ्लेक्टर टेप और मार्ग संकेतक/साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। इन उपायों से श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ और बाधा रहित बनाने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में शनिवार को देश की उपासना ब्यूरो से बात करते हुए
क्षेत्राधिकारी यातायात गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि माघ मेला 2026 के मद्देनजर, विभिन्न स्थानों से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात प्रवाह को बनाए रखने के लिए किया गया है।

सरोखनपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये वाहन अब रानीगंज भोपिया मऊ से प्रतापगढ़ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

प्रतापगढ़, शाहगंज, सुजानगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सरोखनपुर से प्रवेश करेंगे। ये वाहन गजराजगंज तिराहा, थाना मुगरा तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए प्रयागराज पहुंचेंगे।

प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को मुंगराबादशाहपुर थाना तिराहा से बाईं ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन इटहरा मोड़ हाईवे पर पहुंचकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद तिराहा से सिपाह, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर और पॉलिटेक्निक चौराहा से बाईं ओर मुड़कर मड़ियाहूं रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद, वे चांदपुर मड़ियाहूं अंडरपास से दाहिने घूमकर हाईवे से होते हुए सींहीपुर पकड़ी भाजपा कार्यालय हाईवे से नीचे उतरकर सिकरारा, मछलीशहर, पवारा, मुंगरा होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगे।

आजमगढ़ बॉर्डर (जिवली तिराहा) से लेकर मुंगराबादशाहपुर प्रयागराज बॉर्डर तक, यातायात पुलिस ने सभी महत्वपूर्ण मोड़ों और आवश्यक स्थानों पर रोड डेलीनेटर, बोलार्ड कोन, रिफ्लेक्टर टेप और मार्ग संकेतक बोर्ड लगाए हैं। यह व्यापक व्यवस्था माघ मेला 2026 के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *