मानवाधिकार जनसेवा परिषद ने वैष्णव खण्ड के निवासियों की उठाई समस्या

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 
लखनऊ – मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने वैष्णव खण्ड, गोमतीनगर विस्तार के निवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की जनता अदालत में पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
वैष्णव खण्ड, सेक्टर 6, गोमतीनगर विस्तार में एल डी ए के प्लॉटों, सड़क पर अवैध कब्जे करके झोपड़ियों पर मकान बना लिए गए हैं तथा गांव का गंदा पानी भी सड़कों व खाली प्लॉटों पर भरा रहता है। इस सम्बन्ध में वैष्णव खण्ड की समिति ने माननीय मुख्यमंत्री, तत्कालीन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, ब्रजेश पाठक, विजय विक्रम सिंह, ठाकुर रघुराज सिंह, तत्कालीन विधायक अविनाश त्रिवेदी के
साथ मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण को 2021 को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया था तथा इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त, लखनऊ मण्डल, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया गया था परन्तु लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है जिसके कारण नागरिक नरक में जीवन जीने के लिए बाध्य हैं। टूटी-फूटी व गड्ढायुक्त सड़कें, सड़कों, खाली प्लॉटों पर गंदा पानी तथा बजबजाती नालियां क्षेत्र की पहचान बन चुका है।
मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि वैष्णव खण्ड की समस्याओं को दूर कराने के लिए हर सम्भव प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *