मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश का 47 वा दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार लखनऊ में शुरू

लखनऊ दैनिक देश की उपासना ब्यूरो । मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश का 47 वां दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 3 नवंबर को डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार परिकल्प भवन लखनऊ में आरंभ हुआ जिसमें अधिवेशन के प्रथम दिन उत्तर प्रदेश की 46 शाखाएं जिनके अध्यक्ष मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया उक्त कार्यक्रम में प्रारूप कार संगठन के प्रांतीय महामंत्री अमरजीत मिश्रा एवं अध्यक्ष के साथ कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्षी भाषण एवं महामंत्री की वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा हुई तथा कई पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए संगठन के संरक्षक सर्वश्री रामाश्रय गुप्ता ,ईशम सिंह, राजबली यादव एवं जगदीश सिंह पाल ने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया । कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ,जिसमें कृष्ण कुमार रामेंद्र ,कुमार संतोष वर्मा, संतोष साहू ,राजेंद्र कुमार, श्रीराम गुप्ता ,चमनलाल भारती आदि लोगों ने अन्य संगठन से पधारे हुए कर्मचारी नेताओं का साल और मोमेंटो देकर तथा उन्हें बैच लगाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह एवं संचालन महामंत्री गोवर्धन सिंह द्वारा किया गया चुनाव की प्रक्रिया कल 4 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अन्य से सभी जनपदों के पदाधिकारियों के पहुंचने पर संपन्न की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *