मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के 27 पी0ए0सी0 वाहिनियों में बनाये गये संग्रहालय

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के 27 पी0ए0सी0 वाहिनियों में बनाये गये संग्रहालय

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं आम जनमानस को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कर एक सुरक्षित वातावरण बनाने हेतु दिन-रात कर्तव्य पालन में लगे उ0प्र0 पुलिस के कार्मिकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ-साथ आवासीय व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं फिटनेस हेतु जिमनेजियम हाल, स्टेडियम आदि तैयार कराने जाने हेतु श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा पी0ए0सी0 वाहिनियों, विभिन्न ईकाइयों, प्रशिक्षण केन्द्रों एवं नवनिर्मित पुलिस लाइंस आदि में संग्रहालय, इनडोर जिमनेजियम हाल एवं आउटडोर स्टेडियम आदि बनाये जाने के दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रदेश के 33 पी0ए0सी0 वाहिनियों में से 27 पी0ए0सी0 वाहिनियों में संग्रहालय निर्मित कराये जा चुके है, जिसमें वाहिनियों एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित स्मृतियों, उ0प्र0 पुलिस का गौरवशाली इतिहास, वर्दी में होने वाले समय-समय पर परिवर्तन, उपकरण, अस्त्र-शस्त्र, शहीद कार्मिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के छायाचित्र आदि को संरक्षित किया गया है। इन संग्रहालयों को आमजन भी जाकर देख सकते है।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा शीध्र ही समस्त पी0ए0सी0 वाहिनियों, ईकाइयों, प्रशिक्षण केन्द्रो एवं 07 नई पुलिस लाइंस के साथ ही अन्य समस्त पुलिस लाइंस में परेड ग्राउण्ड, भूमि की उपलब्धता के आधार पर आउटडोर स्टेडियम, इनडोर जिमनेजियम एवं संग्रहालय हाल आदि निर्मित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *