ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अटल पूर्वांचल औद्योगिक विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राम उग्रह शुक्ला ने भेंट वार्ता में बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल विहारी बाजपेई जी का गोण्डा से बहुत लगाव था और उनकी कही हुई सारी बात सत्य हो रही है। 2003 की बात है हमारे भाई टी आर मिश्र घनश्याम शुक्ल शिवकुमार जी और मैं भी घनश्याम जी के साथ माननीय अटल जी के यहाँ मिलने गए हुए थे तभी बातो बात में अटल जी ने मिश्र जी से कहा क्या आप उत्तर प्रदेश में उद्योग नही लगवाएंगे तब मिश्र जी ने कहा अभी माहौल ठीक नही है तब माननीय अटल जी ने हंस के कहा कि ठीक है ,माहौल ठीक होने का इंतजार कीजिये ।उसके बाद मिश्र जी ने पूर्वांचल औद्योगिक विकास परिषद का पंजाब में रजिस्ट्रेशन करवा लिया अभी 2019 में लोक सभा चुनाव में शिवकुमार जी से मैं मिलने गया था तब शिवकुमार जी ने हमसे कहा अब तो योगी जी की सरकार है अब माहौल ठीक है मिश्रा जी को अटल जी की बात याद दिलाओ उसके करोना आ गया उसके बाद मैंने लुधियाना जाकर मिश्रा जी को याद दिलाया अटल जी की बात और उन्होंने जब सबको तैयार कर लिया तब माननीय मुख्यमंत्री जी से करीब दो साल बहुत बड़े उद्योगपतियों के साथ मुलाक़ात हुई माननीय योगी जी की बात से सब बहुत प्रभाभित हुए उसके बाद हम कम से कम 17बार पंजाब गए मुंबई गए गुजरात गए तब जाकर इतने सारे उद्योगपतियों को निवेश के लिए तैयार कर पाए हनुमानजी और बाबा की कृपा से l
आज रात तक करीब 1लाख 95 करोड़ तक निवेश मित्र पर MOU हो जाने की संभवाना है शुरुआत हो चुकी है।यह सब मुख्यमंत्री योगी जी की औद्योगिक नीति की वज़ह से संभव हुआ है ऐसी नीति किसी भी प्रदेश में नहीं है।
अब अटल पूर्वांचल औद्योगिक विकास परिषद हो गया अटल आगे जोड़ दिया गया है
पहली बार जब करोना लगा था तब हमने 125 दिन लगातार लोगों की सेवा किया था तब बड़े पैमाने पर लोग दूसरे प्रदेश से वापस अपने घर पैदल चलते हुए उनके पैरो में छाले देखे थे उसी समय हमारे दिमाग़ में बैठ गया था कि अगर प्रदेश में काफ़ी मात्रा में फैक्ट्री लग जाये तो प्रदेश के विकास के साथ साथ काफ़ी रोजगार बढेगा और पलायन भी रुकेगा। करोना खत्म होने के बाद मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से समय माँगा और समय मिलने पर कुछ बड़े उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ मिला। मुख्यमंत्री जी से मुलकात के बाद सभी लोग काफ़ी प्रभावित हुए और उन लोगों ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति है किसी प्रदेश में नहीं है और करीब दो साल के बाद अब लगभग 500 उद्योगपति तैयार हुए है उद्योग लगाने हेतु जिसमे 52 लोगों की लिस्ट माननीय उद्योग मन्त्री जी को दे चुका हूँ lअभी हाल ही में ताज होटल लगभग 63 बड़े उद्योगपति आये थे आज तीस हजार से ऊपर हम इस संगठन में जोड़ चुका हूँ।
मैं चाहता हूँ कि अब इतनी फैक्टरी लग जाये कि लोग दूसरे प्रदेश से यहाँ आये रोजगार के लिए यहाँ के लोगों को ना जाना पड़े।
मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने प्रदेश का माहौल ऐसा बना दिया है कि आने वाले समय में बहुत कारखाने लग जायेंगे ऐसा हमें विश्वास है।

