मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तगर्त रू0दस लाख का चेक जिलाधिकारी जौनपुर रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा श्रीमती सीमा गुप्ता पत्नी स्व० श्री राकेश कुमार गुप्ता को प्रदान किया गया

जौनपुर 26 फरवरी – असिस्टेण्ट कमिश्नर(ए) वाणिज्य कर संतोष कुमार तिवारी ने अवगत कराया है कि आयुक्त वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश के द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तगर्त रू0दस लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
जिसके क्रम मेें जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा श्रीमती सीमा गुप्ता पत्नी स्व० श्री राकेश कुमार गुप्ता फर्म सर्वश्री श्यामदेव ट्रेडिग कम्पनी जौनपुर को राशि रूपये दस लाख का चेक प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्य कर अशोक कुमार सिह, सहायक आयुक्त (ए) राज्यकर संतोष कुमार तिवारी, एवं केतन गाँधी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी एव अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *