डीडीओ ने किया फब्बारा ,फ्लैग मास्क का लोकार्पण
मेंहनगर (आजमगढ़ ) : गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ब्लाक परिसर में राज्य वित्त योजनांतर्गत बने फब्बारा ,फ्लैग मास्ट के लोकार्पण का अवसर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना IAS के अनुपस्थित होने के फलस्वरूप जिला विकास अधिकारी एस ,के ,सिंह ने किया लोकार्पण ,
इससे पूर्व श्री सिंह ने अशोक स्तम्भ पर पर पुष्प अर्पित कर ततपश्चात लोकार्पण किया , दौरान उपस्थित ग्राम प्रधान ,सदस्य क्षेत्र पंचायतो व कर्मचारियों को अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के जीवन से सीख लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित हों और भारत के संविधान में गहरी आस्था-विश्वास रखें, तभी हमारा समाज और देश समृद्ध होगा। अंत मे कहा कि फब्बारा ,फ्लैग मास्क से ब्लाक की सुंदरता बढ़ी है,खास करके प्रमुख व बीडीओ को बधाई देते हुए ग्राम प्रधानों से कहा आप सभी गाँवो के विकास के लिए भेदभाव मिटाकर विकास कार्य करे ,
प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व प्रमुख डॉ0 कैलाश यादव ने कहा कि हमारा संविधान राष्ट्र का सर्व प्रमुख महानतम ग्रन्थ है। हमें संविधान को समझना चाहिए क्योंकि संविधान पथ प्रर्दशक की महती भूमिका निभाता है ,गाँवो के विकास में जहा समस्या हो हमे बताएं आपसी सहमति से हल होगा , बीडीओ श्वेतांक सिंह ने कहा राष्ट्रहित ही हम भारतीयों के जीवन का परम लक्ष्य है , गाँवो के विकास में धन की कमी नही आएगी ,कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख शशिकला देवी ने किया ,इस दौरान खरिहानी मंडल अध्यक्ष विवेक दुबे , प्रधान सङ्ग अध्यक्ष एहतराम खा ,स्टोनो राजेश सिंह , एपीओ राहुल पाठक ,एडीओ सुमिन्दल , प्रधान जितेंद्र यादव ,शिवधारी यादव ,अनिल कुमार आदि रहे।

